- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Solan: नशे के खिलाफ...
हिमाचल प्रदेश
Solan: नशे के खिलाफ कार्रवाई, 317.290 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार
Sarita
18 Feb 2025 9:05 AM IST

x
Solan सोलन: जिला बद्दी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 317.290 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरोटीवाला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान सुनील निवासी तहसील फरीदपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है जो मंधाला में किराए के मकान में रहता है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से 317.290 ग्राम अफीम बरामद की। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक नशा तस्करी का काम करता है, शक के आधार पर तलाशी लेने पर अफीम बरामद हुई। जिला बद्दी पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
TagsSolanअफीमआरोपीगिरफ्तारSolanopiumaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





