हिमाचल प्रदेश

Solan : शव को श्मशान ले जाते समय मधुमक्खियों के झुंड ने 40 लोगों पर किया हमला

Sarita
15 Jun 2025 10:06 AM IST
Solan : शव को श्मशान ले जाते समय मधुमक्खियों के झुंड ने 40 लोगों पर किया हमला
x
Solan सोलन: क्षेत्र के बायला गांव में शनिवार को शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया जा रहा था। इस दौरान परिजन शव लेकर आगे बढ़ गए लेकिन पीछे आ रहे 40 से अधिक लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। कुछ लोगों का वहीं उपचार कर दिया गया जबकि करीब 22 गंभीर रूप से घायल लोगों को ईएसआई अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 2 लोग बेहोश हो गए थे।
सभी को प्राथमिक उपचार देकर करीब 4 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। लोगों ने बताया कि धुएं के कारण शायद मधुमक्खियां उड़ी और पीछे आ रहे लोगों पर हमला कर दिया। अस्पताल प्रभारी ने बताया कि शाम 4 बजे तक सभी को छुट्टी दे दी गई।
Next Story