- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Sirmour: लाखों रुपए का...
हिमाचल प्रदेश
Sirmour: लाखों रुपए का टैक्स न चुकाने पर शराब कारोबारी को नोटिस जारी
Sarita
20 Feb 2025 8:22 AM IST

x
Sirmour सिरमौर: राज्य कर एवं आबकारी विभाग के दक्षिण प्रवर्तन जोन परवाणू ने एक शराब कारोबारी को 24.77 लाख रुपए का टैक्स व जुर्माना ब्याज सहित जमा करवाने का नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार शराब कारोबारी सरकार को टैक्स अदा किए बिना परवाणू में अपना कारोबार कर रहा था। इस पर विभाग के दक्षिण जोन के संयुक्त आयुक्त जीडी ठाकुर ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की तथा उक्त कारोबारी की फैक्टरी के निरीक्षण के लिए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी (संबद्ध कर) प्रवर्तन जोन परवाणू भूप राम शर्मा के नेतृत्व में टीम के सदस्य सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी मनोज सचदेवा व रीमा सूद को शामिल किया।
जांच के दौरान पाया गया कि कारोबारी फैक्टरी में शराब उत्पादन का काम तो कर रहा है, लेकिन सरकार को देय टैक्स जमा नहीं करवा रहा है। इस पर उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी ने कारोबारी को वैट अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर 24.77 लाख रुपए सरकारी खजाने में जमा करवाने के आदेश दिए हैं। संयुक्त आयुक्त जीडी ठाकुर ने बताया कि व्यापारी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और बकाया राशि जमा करने के लिए 10 दिन का समय मांगा है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे समय पर अपना टैक्स जमा करना सुनिश्चित करें अन्यथा भविष्य में ऐसी कार्रवाई की जाएगी।
TagsSirmourलाखोंटैक्सशराबकारोबारीनोटिसSirmourlakhstaxliquorbusinessmannoticeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





