हिमाचल प्रदेश

Shimla: साथी की हत्या कर फरार हुए युवक, बगीचे में मिला शव

Sarita
27 April 2025 11:46 AM IST
Shimla: साथी की हत्या कर फरार हुए युवक, बगीचे में मिला शव
x
Shimla शिमला: रोहड़ू उपमंडल में एक नेपाली अपने ही दोस्त की हत्या कर मौके से फरार हो गया। घटना चिड़गांव थाना के अंतर्गत हुई। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में तेज चौहान पुत्र केशव राम निवासी गांव बराल डाकघर जड़ग रोहड़ू ने बताया कि 16 अप्रैल को उसने हरिद्वार से दो नेपाली कृष्ण व हरि को चिल्लाला स्थित अपने बगीचे में मजदूरी व चौकीदारी के लिए रखा था। 26 अप्रैल को जब वह बगीचे में गया तो देखा कि झोपड़ी बाहर से बंद थी।
जब उसने दरवाजा खोला तो अंदर कृष्ण नेपाली का शव पड़ा था और हरि फरार था, जिससे संदेह है कि हरि ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने भादंसं की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया है और फरार नेपाली हरि की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story