- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla:9 तारीख से...
हिमाचल प्रदेश
Shimla:9 तारीख से बदलेगा मौसम, बिजली गिरने और गरज के साथ छींटे पड़ने का येलो अलर्ट
Sarita
6 April 2025 8:21 AM IST

x
Shimla शिमला: मौसम विभाग की ओर से जारी हीटवेव अलर्ट के बीच शनिवार को प्रदेश में गर्मी बढ़ गई है और ऊना में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री पहुंच गया, जबकि राजधानी शिमला भी खूब गर्म रही और 24.4 डिग्री तापमान ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सुंदरनगर, भुंतर, नाहन, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, धौला कुआं और बरठीं में अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को प्रदेश में 1-2 स्थानों पर हीटवेव की स्थिति के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
हालांकि लोगों के लिए राहत की बात यह है कि आठ अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते नौ अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 10 और 11 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में कुछ स्थानों पर तथा निचले पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
TagsShimlaमौसमयेलो अलर्टShimlaweatheryellow alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





