- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla Weather: बरसे...
हिमाचल प्रदेश
Shimla Weather: बरसे बादल, आज से तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
Sarita
6 May 2025 7:45 AM IST

x
Shimla Weather:हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भी मौसम खराब रहा। पूरे प्रदेश में बादल छाए रहे। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बारिश हुई। इससे मौसम सर्द हो गया है। प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार से तीन दिन तक बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का येलो अलर्ट भी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश में नौ मई तक बारिश के आसार हैं। सोमवार को येलो अलर्ट के बीच प्रदेश भर के लगभग सभी इलाकों में बादल छाए रहे।
रविवार रात से लेकर सोमवार तक कई इलाकों में बारिश हुई। ऊना जिले में सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन आसमान फिर से बादल छा गए। वहीं, कांगड़ा, चंबा, मंडी, हमीरपुर और कुल्लू में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटों के दौरान कंडाघाट में 74.1 मिमी, कंडाघाट में 56.2 मिमी, नैना देवी में 38.6 मिमी, कसौली में 21.0 मिमी, शिमला में 19.2 मिमी, कुफरी में 16.0 मिमी, गोहर में 12.0 मिमी, चंबा, राजगढ़ में 12.0 मिमी और देहरा गोपीपुर में 11.3 मिमी बारिश हुई।
कुफरी और रिकांगपिओ समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मंगलवार को शिमला शहर और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान कहां कितना रहा?
शिमला में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम है। सुंदरनगर में 28.0, भुंतर में 27.2, धर्मशाला में 24.1, बिलासपुर में 28.3, हमीरपुर में 31.5, ऊना में 33.0 और सोलन में 23.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
TagsShimlaबारिशओलावृष्टिअलर्टShimlarainhailstormalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





