- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla: दर्दनाक हादसा,...
हिमाचल प्रदेश
Shimla: दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बोलेरो,महिला की मौत, 24 घायल
Sarita
22 April 2025 6:11 AM IST

x
Shimla: जिला के अति दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार में सोमवार सुबह एक बोलैरो कैंपर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हुई है जबकि गाड़ी में सवार 24 अन्य घायल हुए हैं। गाड़ी ओवरलोड थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत दी गई है। जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार सुबह करीब दस बजे तब हुआ जब बोलैरो कैंपर गाड़ी डोडरा से क्वार की ओर जा रही थी। इसी बीच गाड़ी गोसांगो के समीप खाई में जा गिरी। गाड़ी में कुल 25 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य किया गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हुई है।
गंभीर रूप से घायल सात व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासु रैफर किया गया। जबकि 17 लोगों को हल्की चोटें है, जिनका उपचार क्वार अस्पताल में ही चल रहा है। मृतक महिला की पहचान शाना देवी (35) पत्नी कमाल चंद गांव डोडरा के रूप में हुई है। प्रशासन की ओर से मृतक महिला के परिजनों को 20 हजार रुपए की फौरी राहत तथा गंभीर रूप से घायलों को दस-दस हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है।
सभी घायल डोडरा के रहने वाले हैं। सात घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। नायब तहसीलदार क्वार प्रताप ने बताया कि मृतक के परिजनों व घायलों को फौरी राहत दे दी गई है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि गाड़ी ओवरलोड थी। हादसे में एक महिला की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
TagsShimlaखाईबोलेरोमहिलामौत24 घायलShimladitchBolerowomandeath24 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





