हिमाचल प्रदेश

Shimla: पहली बार देखा गया यह दुर्लब पक्षी

Sarita
24 Aug 2025 6:08 AM IST
Shimla:  पहली बार देखा गया यह दुर्लब पक्षी
x
Shimla: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के रक्छम में शनिवार को एक चमकदार आईबिस (प्लेगेडिस फाल्सीनेलस) प्रजाति का पक्षी देखा गया। यह जिला में पहली बार देखा गया है। यह प्रजाति हिमाचल प्रदेश में सर्दियों में प्रवासी पक्षी के रूप में आती है, जिसे आमतौर पर सर्दियों के दौरान पौंग डैम वैटलैंड में देखा जाता है। इसके अलावा लाहौल में भी यह पक्षी कभी-कभार देखा जाता है। यह अवलोकन शरद ऋतु प्रवास के समय के साथ मेल खाता है, जब कई जलपक्षी अपने शीतकालीन आवासों में बसने से पहले हिमालय की घाटियों में विचरण करते हैं।
वन्य प्राणी विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ वनरक्षक संतोश ठाकुर ने इसे अपने कैमरे में कैद किया। वन मित्र रक्षम अल्पना भी उनके साथ थी। इससे पहले इस प्रजाति का पक्षी चंद्रताल वन जीव अभ्यारण्य क्षेत्र में वर्ष 2023 में देखा गया था। आम तौर पर यूरोपियन देशों में यह पाए जाते हैं। भारत में यह सर्दियों के माइग्रेशन पर आते हैं। उप अरण्यपाल सराहन वन्य प्राणी मंडल अशोक नेगी ने बताया कि रक्छम छितकुल वाइल्ड लाइफ सैंच्युरी पक्षियों के लिए बहुत प्रसिद्ध है तथा यहां पर 150 से अधिक प्रजाति पाई गई हैं, जिसको संतोश ठाकुर, गोपाल नेगी और अल्पना ने चैकलिस्ट कर लिया है।
Next Story