- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla: ज्वैलरी की...
हिमाचल प्रदेश
Shimla: ज्वैलरी की दुकानों पर वन विभाग का छापा, तेंदुए के 86 नाखून तथा 5 दांत बरामद
Sarita
11 Feb 2026 8:45 AM IST

x
Shimla: रोहड़ू में वन विभाग की टीम ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वैलर की दुकानों पर छापामारी की है। इस दौरान विभाग ने तेंदुए के 85 नाखून और 5 दांत बरामद किए हैं। यह कार्रवाई मंगलवार को दिन के समय रोहड़ू शहर में अलग-अलग स्थानों पर की गई। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रोहड़ू के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में स्थित ज्वैलरी की दुकानों में जांच की। जांच के दौरान 6 ज्वैलरों के पास तेंदुए के 86 नाखून और 5 दांत पाए गए, जिन्हें अवैध रूप से रखा गया था।
इसके अलावा दुर्लभ पक्षियों के पंंख भी मिले हैं। विभाग के अनुसार यह सामग्री वन्यजीव अधिनियम के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आती है और इसका व्यापार या संग्रह करना कानूनन अपराध है। वन मंडल अधिकारी रोहड़ू एन. रविशंकर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद सामग्री को कब्जे में ले लिया है और संबंधित दुकानदारों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि तेंदुआ संरक्षित वन्यजीव है और इसके अंगों काे रखना या बेचने की कोशिश करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
सूत्रों के अनुसार कुछ ज्वैलर इन नाखूनों व दांतों का उपयोग ताबीज, लॉकेट व अन्य आभूषणों में सजावट के लिए करते हैं, जिसे लोग अंधविश्वास के चलते खरीदते हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे उत्पादों से दूरी बनाएं और यदि कहीं इस तरह का अवैध कारोबार नजर आए तो तुरंत विभाग को सूचना दें। डीएफओ रोहड़ू एन. रविशंकर ने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में ऐसी छापेमारी और तेज की जाएगी, ताकि वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
TagsShimlaज्वैलरीदुकानोंवन विभागछापाjewelry shopsForest Departmentraid जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





