हिमाचल प्रदेश

Mandi: जंगल में इस हालत में मिला लापता युवक का शव

Sarita
10 March 2025 10:03 AM IST
Mandi: जंगल में इस हालत में मिला लापता  युवक का शव
x
Mandi मंडी: मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के मंदिर टांडा गांव से लापता युवक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर जंगल में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान ललित कुमार (37) पुत्र कृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के अनुसार ललित कुमार 5 मार्च को अपनी बाइक पर घर से निकला था और उसी दिन से लापता था।
शनिवार को गांव के ही एक व्यक्ति ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा, जिसकी सूचना उसने अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। डीएसपी भारत भूषण का कहना है कि मामले में कार्रवाई जारी है।
Next Story