हिमाचल प्रदेश

Mandi: चिट्टा तस्कर को पकड़ने पर मिलेगा 21 हजार रुपये का नकद इनाम

Sarita
13 March 2025 8:50 AM IST
Mandi: चिट्टा तस्कर को पकड़ने पर मिलेगा 21 हजार रुपये का नकद इनाम
x
Mandi मंडी: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जीवन ठाकुर ने बुधवार को जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में चिट्टा के खात्मे के लिए विशेष अभियान का शुभारंभ किया। जीवन ठाकुर ने अपने जन्मदिन पर घोषणा की कि जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में चिट्टा व अन्य नशे के तस्कर को पकड़वाने में मदद करने वाले को वह 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से पुरस्कृत करेंगे तथा तस्कर को पकड़वाने में मदद करने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
चिट्टा की लत को रोकने के लिए बुधवार को जोगिंद्रनगर में जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें सभी पंचायतों से 10-10 लोगों ने भाग लिया। जीवन ठाकुर ने कहा कि जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में 10 लोगों की नशा विरोधी कमेटियां बनाई गई हैं जो अपनी पंचायत के गांवों में जाकर लोगों को चिट्टा व नशे के खात्मे के लिए जागरूक करेंगी।
Next Story