- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kullu: महिला ने ब्यास...

x
Kullu कुल्लू: पर्यटन नगरी मनाली में बंजार की एक महिला ने ब्यास नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। महिला ने शनिवार को मनाली में ब्यास नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने रविवार को पतलीकूहल के पास महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के गांव गोदीघर निवासी भुवनेश्वरी उर्फ रीना के रूप में हुई है। रीना इन दिनों मनाली के अलेउ इलाके में किराए के मकान में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। शनिवार को महिला का कोई सुराग नहीं मिला।
रविवार को पुलिस ने पतलीकूहल के पास शव बरामद किया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि महिला का शव पतलीकूहल के पास नदी से बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मनाली लाया गया है। महिला के परिजन मनाली पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिवार से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
TagsKulluमहिलानदीछलांगKulluwomanriverjump जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





