हिमाचल प्रदेश

Kullu :गांजा तस्करी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sarita
7 April 2025 12:17 PM IST
Kullu :गांजा तस्करी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
x
Kullu कुल्लू: पिछले दिनों झंडूता बाजार से पकड़ी गई 731 ग्राम चरस के मामले में झंडूता पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टिकम राम पुत्र मक्की राम निवासी गांव मझाण, तहसील सैंज, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। आरोपी को झंडूता पुलिस टीम ने कुल्लू के सैंज क्षेत्र से दबोचा है।
पुलिस टीम में झंडूता थाना प्रभारी जगदीश कुमार, एएसआई अश्वनी कुमार, दिनेश कुमार, होमगार्ड कुणाल व गोपाल शर्मा शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले की पुष्टि झंडूता थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को भी दबिश दी जा रही है और पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
Next Story