- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kullu: तेज रफ्तार बाइक...

x
Kullu कुल्लू: शाड़ाबाई में एयरपोर्ट गेट के पास सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बाला राम (79) पुत्र नानक चंद निवासी अपर सुल्तानपुर कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बीती रात करीब सवा आठ बजे बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था। इस दौरान भुंतर की ओर से तेज रफ्तार बाइक आई और बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग और बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। बुजुर्ग के पैर और सिर में चोटें आईं, जबकि बाइक सवार को भी मामूली चोटें आई हैं।
घटना के बाद बुजुर्ग को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती कराया गया, जहां वीरवार सुबह साढ़े चार बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि बाइक सवार युवकेश निवासी शाड़ाबाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, हादसे में मारे गए बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
TagsKulluबाइकबुजुर्गरौंदाKullubikeold mantrampledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





