- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kullu: थार गाड़ी से...

x
Kullu कुल्लू: पुलिस ने मणिकर्ण में नाकाबंदी के दौरान 311 ग्राम चरस के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस ने मणिकर्ण थाने के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने मणिकर्ण की ओर से आ रही एक थार गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान गाड़ी से चरस बरामद हुई, जिसका वजन करने पर 311 ग्राम चरस पाई गई।
इस मामले में पुलिस ने रोबिन पुत्र संजीव कुमार निवासी हडोली जिला यमुनानगर हरियाणा, पवन कुमार पुत्र राजेश निवासी 327 राजा राम कॉलोनी यमुनानगर हरियाणा, सचिन पुत्र सुरेंद्र निवासी मकान नंबर 1492 नमस्ते चौक करनाल, विपिन पुत्र राकेश निवासी सारा तहसील मियां गंज जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
TagsKulluचरस4 गिरफ्तारKulluhashish4 arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





