हिमाचल प्रदेश

Kullu : अवैध रूप से रखी गई शराब के साथ 2 गिरफ्तार

Sarita
15 Jun 2025 12:41 PM IST
Kullu कुल्लू: पुलिस ने अवैध रूप से स्टोर की गई 30 बोतलों शराब के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बंजार विधानसभा क्षेत्र के भल्लाण में गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मोहन लाल के ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान संतरा ब्रांड की 24 बोतलें देसी शराब बरामद की गई।
उधर, उरटू में हरिदास के घर पर छापेमारी के दौरान ऊना नंबर वन देसी शराब की 6 बोतलें बरामद की गई। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story