- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kangra: चिट्टे के साथ...
हिमाचल प्रदेश
Kangra: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबाेचा आराेपी
Sarita
22 Aug 2025 9:47 AM IST

x
Kangra कांगड़ा: ठाकुरद्वारा पुलिस ने मिलवां क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को 6.03 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता गश्त के दौरान मिली। जानकारी के अनुसार, ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल सुखदेव सिंह अपनी टीम के साथ बीती रात सरकारी अनाज मंडी मिलवां की तरफ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मंडी से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया।
इस दौरान उसने अपने हाथ में पकड़ी वस्तु सड़क किनारे फेंक दी। पुलिस ने स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों की मौजूदगी में फेंकी गई वस्तु की जांच की तो उसमें से 6.03 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सुमित सिंह (21) निवासी छोटा बहरामपुर, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में मामला दर्ज कर लिया है।
TagsKangraचिट्टेयुवकगिरफ्तारchittayoutharrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





