हिमाचल प्रदेश

Kangra : पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी जंगल से पकड़ाया

Sarita
20 Feb 2025 8:20 AM IST
Kangra : पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी जंगल से पकड़ाया
x
Kangra कांगड़ा: धर्मशाला कोर्ट में सुनवाई के लिए ले जाया जा रहा एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने सर्च अभियान के बाद कांगड़ा के जंगलों से पकड़ लिया है। कांगड़ा थाना क्षेत्र के इस आरोपी की पहचान रजत पुत्र रमेश निवासी डूंगा बाजार कांगड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को कैदी को जिला कारागार से धर्मशाला कोर्ट में सुनवाई के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस दौरान पुलिस को शक हुआ कि फरार हुआ कैदी दाड़ी के पास छिपा हुआ है।
पुलिस द्वारा उसे हर जगह ढूंढने के प्रयास तेज कर दिए गए, साथ ही उसकी फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दी गई, लेकिन आखिरकार इस कैदी को कांगड़ा के जंगलों से पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि फरार हुआ कैदी रजत चरस तस्करी समेत करीब 3 मामलों में कैद था और उसे सुनवाई के लिए पुलिस अभिरक्षा में धर्मशाला कोर्ट में लाया गया था। उधर, पुलिस जिला कांगड़ा के एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि फरार हुए कैदी को पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कांगड़ा के जंगलों से पकड़ लिया है।
Next Story