- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kangra: दो मंजिला...

x
Kangra: पालमपुर नगर निगम के वार्ड नं.-13 में एक मकान राख हो गया। घटना में घर के अंदर फंसे 2 बच्चों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। यह घटना सोमवार दोपहर को जंडेरा में घटी जब घर में कोई नहीं था और बच्चे अकेले थे। किराएदार के रूप में रह रही महिला कार्यवश कहीं गई हुई थी। इसी मध्य उक्त कच्चे दोमंजिला मकान में आग लग गई। 5 तथा 9 वर्षीय बच्चे निचली मंजिल में लगी आग से डरकर ऊपरी मंजिल में चले गए। वहीं पड़ोस की एक महिला जब उस मकान की तरफ गई तथा उसने धुआं उठता हुआ देखा तो शोर मचाया, जिस पर आस-पड़ोस के लोग भी वहां आ पहुंचे। आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई।
ऐसे में ऊपरी मंजिल में फंसे बच्चों को निकालना संभव नहीं हो रहा था। इसी मध्य एक महिला ने आग की चपेट में आए मकान की पिछली ओर से एक खिड़की में सीढ़ी लगाकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं सूचना मिलने पर दमकल वाहन भी घटनास्थल पर पहुंचा तथा आग पर काबू पा लिया। आग किन कारणों से लगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के पश्चात प्रदेश भाजपा वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी प्राप्त की तथा प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।
TagsKangraमकानआगजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





