छत्तीसगढ़

बाबू पठान क्रिकेट सट्टे का बना डॉन, हो गया सबसे बड़ा खाईवाल

Nil dhankar
3 Feb 2026 11:35 AM IST
बाबू पठान क्रिकेट सट्टे का बना डॉन, हो गया सबसे बड़ा खाईवाल
x

2017 में मुफलिसी की जि़ंदगी 2 सौ दिहाड़ी में काम करने वाला बन गया सट्टा किंग

बाबू चला रहा गैंग चरोदा भिलाई से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में

बाबू पठान की बी गैंग और इ मू को कब पकड़ेगी पुलिस

रायपुर (जसेरि)। फिल्मी कहानी की तरह रायपुर का बाबू पठान फर्श से अर्श पर पहुंच गया । इसके पीछे की कहानी क्रिकेट रहा है। आप चौकिए मत ये क्रिकेट खिलाड़ी नहीं है ये है क्रिकेट में सट्टा के सबसे बड़े नेटवर्क के हिस्सेदाऱ जो सड़क से उठकर करोड़ों का मालिक बन गया। बाबू पठान का चरोदा भिलाई में आलीशान मकान बनाया है। साल 2017 में मुफलिसी की जि़ंदगी में 2 सौ से 3 सौ रुपया प्रतिदिन काम करने वाला व्यक्ति क्रिकेट सट्टे के पैसे से आज आलीशान मकान में रह रहा है और अपनी क्च गैंग चरोदा भिलाई से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में चला रहा है। इ मू दादा जो कबीरनगर के रोड से लेकर कोटा बाज़ार तक टाटीबंध से आमानाका तक खुलेआम क्रिकेट का सट्टा और बंबई और अलग जगह के सट्टे का धंधा करता है और क्षेत्र के सभी छुटभैये नाड़ा पैजामा छाप कांग्रेस नेताओं को अपनी जेब में रखने का दावा भी करता है।

कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने लगातार ख़बर छापे जाने पर अख़बार के दफ्तर में फोन करके पठान ब्रदर्स ने दावा है कि हमारी B गैंग को विगत कई सालों से कोई भी बंद नहीं करा सकता। अब किसी की माँ ने दूध नहीं पिलाया जो हमारी कंपनी को बंद कराकर दिखाए। खुला चैलेंज कर कांग्रेस के बड़े नेताओं को हमारे अख़बार के दफ्तर में भेजा गया था। बाबू पठान और उसकी B गैंग पुलिस ने दबाव डालकर बंद कर दिया है। होली के बाद फिर से हम खोल देंगे। हमें कोई रोक नहीं सकता। इस तरीक़े के दावे अपराधीकरण अलग-अलग जगह खुलेआम बढ़ते जा रहा है रायपुर में पुलिस ने अभियान चलकर बड़े पैमाने में सट्टा-जुआ और नशीली सीरप के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त अभियान चलाया और यह अभियान में लगभग पूरे प्रदेश में 300 से ज्यादा प्रकरण दर्ज किया गया है जो क़ाबिले तारीफ़ है।

लेकिन ये 300 से ज्यादा प्रकरण दर्ज होने के पूर्व ये सभी लोग लगातार इस धंधे में लिप्त थे। अचानक ये धंधा चालू हुआ और पुलिस ने पकड़ा ऐसा भी नहीं है। जनता से रिश्ता ने लगातार 12 साल से ज़्यादा सट्टा और जुआ नशीली सीरप के ख़िलाफ़ ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते आ रहा है और सच्चाई के साथ हमारी ख़बर एक के बाद सच्चाई सामने आते जा रही है नेहरू नगर, काली बाड़ी, बैरन बाज़ार, कटोरा तलाब, राजेंद्रनगर, भावेनगर, तेलीबांधा, अवंति विहार, खम्हारडीह, VIP रोड, माना, समता कॉलोनी, चौबे कॉलोनी, कोटा, रामनगर, संतोषी नगर, संजय नगर, चौरसिया कॉलोनी, गोकुल नगर, पचपेड़ी नाका, लक्ष्मी नगर, बैजनाथपारा, तात्यापारा, तेलघानी नाका सभी जगह क्रिकेट सट्टे का प्रमुख केन्द्र बन गया है रायपुर के आस पास सभी होटलों और फ़ार्म हाउसों को बुक कर दिया गया है सबसे ज़्यादा इंटरनेट लाइन सीम विगत कुछ दिनों में रायपुर में बिक्री में अव्वल नंबर गया है और जानदार तरीक़े से बिक्री हो रही है।

Next Story
null