हिमाचल प्रदेश

Kangra: नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2.220 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sarita
31 Jan 2025 8:29 AM IST
Kangra: नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2.220 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
x
Kangra कांगड़ा: पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वीरवार को थाना नूरपुर के अंतर्गत जसूर के मठोली में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने जगदीश पुत्र मोतीराम और तेगा पुत्र नरेश निवासी मकान सनवाल तहसील चुराह के कब्जे से 2 किलो 220 ग्राम चरस बरामद की।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
Next Story