- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kangra: भेड़-बकरियां...
हिमाचल प्रदेश
Kangra: भेड़-बकरियां चरा रहे भेड़पालक पर भालू ने किया हमला
Sarita
28 Nov 2025 6:31 AM IST

x
Kangra: पालमपुर के ऊपरी क्षेत्र में एक भेड़ पालक पर भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित जगदीश चंद (60) को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय पालमपुर लाया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। भालू ने जगदीश चंद के चेहरे व आंख को बुरी तरह से नोच दिया है। घटना कंडी मलैंता क्षेत्र की है, जहां जगदीश चंद प्रतिदिन की भांति अपन भेड़ बकरियों को चरा रहा था।
इसी दौरान जब नाले में उतरा तो वहां पहले से ही उपस्थित भालू ने उस पर हमला कर दिया। जगदीश चंद किसी तरह से भालू के चंगुल से बच निकला लेकिन तब तक भालू ने उसे बुरी तरह से नोच दिया था। ऐसे में कुछ ही दूरी पर खेतों में काम कर रहे लोग घायल जगदीश चंद की आवाजों को सुन कर वहां पहुंचे। उन लोगों ने जगदीश चंद के परिजनों काे घटना की सूचना दी, जिस पर जगदीश चंद को घायल अवस्था में नागरिक चिकित्सालय पालमपुर लाया गया। विदित रहे कि सर्दियों में ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात व ठंड बढ़ने से वन्य प्राणी भालू व तेंदुए निचले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं, जहां वे कई बार लोगों पर हमला भी कर देते हैं।
TagsKangraभेड़पालकभालूहमलाshepherdbearattack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





