- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kangra: 6.90 ग्राम...

x
Kangra कांगड़ा: पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत एक लैब की आड़ में नशे का अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका आज पर्दाफाश उस समय हुआ जब पुलिस ने लैब संचालक व एक अन्य व्यक्ति को 6.90 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए पुलिस थाना इंदौरा प्रभारी इंस्पेक्टर आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त लैब में नशे की तस्करी चल रही है और अगर मौके पर छापेमारी की जाए तो सफलता मिल सकती है।
जिस पर एसपी अशोक रत्न के निर्देशानुसार मुख्य आरक्षी रूपेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस ने वहां से 6.90 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। एसडीपीओ इंदौरा संजीव कुमार यादव ने मामले की पुष्टि की। आरोपियों की पहचान बोध राज (40) पुत्र गिरधारी लाल और सुमित सिंह (30) पुत्र नरेंद्र सिंह दोनों निवासी गांव व डाकघर डाह, तहसील इंदौरा के रूप में हुई है।
Next Story





