हिमाचल प्रदेश

Himachal : जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Sarita
25 Aug 2025 9:24 AM IST
Himachal : जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
x
Himachal : गग्गल थाना के अंतर्गत एक 24 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी उधम सिंह ने बताया कि महिला ने रविवार सुबह कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी के अनुसार, महिला की शादी 5 साल पहले हुई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों ने महिला की मौत पर किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस ने भारतीय सुरक्षा अधिनियम 194 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Next Story