- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Weather: 4...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Weather: 4 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, आज भी लू की चेतावनी
Renuka Sahu
10 Jun 2025 2:01 AM GMT

x
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हमीरपुर के नेरी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस, ऊना में 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के चार जिलों का पारा 40 डिग्री पार कर गया। कांगड़ा शहर का पारा 40.4 और बिलासपुर का 40.1 डिग्री रहा। सोमवार को मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। आज मंगलवार को भी कई इलाकों में लू चलने का अलर्ट है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 जून तक प्रदेश में धूप खिली रहेगी। अगले तीन दिन में पारे में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वहीं 13 से 15 जून तक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी शिमला का अधिकतम पारा भी 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पहाड़ों की रानी में दिन में लोग छाते तो महिलाएं दुपट्टे लिए नजर आईं। जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में चल रहे एनसीसी कैंप में सोमवार दोपहर को गर्मी के कारण 14 छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ कैडेट्स बेहोश भी हो गईं।
सभी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन के कारण छात्राएं बेहोश हुई हैं। जानकारी के अनुसार सुबह जैसे ही कैडेट्स ने दौड़ना शुरू किया तो एक के बाद एक छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ कैडेट्स को चक्कर आने लगे और उल्टियां भी होने लगीं। छात्राओं की तबीयत बिगड़ती देख उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। हालत में सुधार होने के बाद अधिकतर कैडेट्स को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक कैडेट का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। कैंप में स्कूल-कॉलेजों की करीब 500 कैडेट्स भाग ले रही हैं। उन्होंने स्वच्छ पानी पीने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी है।
TagsHimachalWeatherलूचेतावनीHimachalHeat waveWarningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार

Renuka Sahu
Next Story