हिमाचल प्रदेश

Himachal: घूमने आए टैक्सी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sarita
28 Jun 2025 6:15 AM IST
Himachal: घूमने आए टैक्सी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
x
Himachal हिमाचल: डाडासीबा में हिमाचल घूमने आए टैक्सी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान दिल्ली के कैर नजफगढ़ निवासी जितेंद्र कुमार (47) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी अमित कुमार अपने परिवार व दोस्तों के साथ हिमाचल घूमने आया था। उसने एक टेंपो ट्रैवलर किराए पर लिया था, जिसका चालक जितेंद्र कुमार था। बीती रात सभी लोग डाडासीबा में अमित कुमार के साढ़ू के घर ठहरे हुए थे। खाना खाने के बाद अमित, उसका दोस्त व चालक जितेंद्र कुमार बरामदे में सो गए।
शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे परिजनों ने चालक जितेंद्र कुमार को घर के पीछे बाथरूम के पास बेचैनी की हालत में बैठे देखा तो तुरंत एंबुलेंस की मदद से उसे सिविल अस्पताल डाडासीबा ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मदन ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। अभी तक किसी प्रत्यक्षदर्शी ने कोई संदेह नहीं जताया है। जितेंद्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
परिजनों ने बताया कि जितेंद्र कुमार हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) से पीड़ित था और नियमित रूप से दवाइयां लेता था। परिजनों ने पोस्टमार्टम से पहले शव की जांच करवाने की भी मांग की है। एसडीपीओ डाडासीबा राज कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीपीओ डाडासीबा राज कुमार ने बताया कि परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल शव को देहरा अस्पताल में रखवा दिया गया है।
Next Story