हिमाचल प्रदेश

Himachal: चिट्टे के साथ दुकानदार गिरफ्तार, लाखों रुपये बरामद

Sarita
13 May 2025 8:25 AM IST
Himachal: चिट्टे के साथ दुकानदार गिरफ्तार, लाखों रुपये बरामद
x
Himachal हिमाचल: चंबा शहर के साथ लगते भरियां गांव में एक दुकान से पुलिस ने 27.94 ग्राम चिट्टा और 2 लाख 29 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुल्तानपुर थाना की टीम चंबा-जोत-चुवाड़ी मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अरविंद कुमार भरियां स्थित अपनी दुकान में चिट्टे का कारोबार करता है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी। दुकान की तलाशी लेने पर 27.94 ग्राम चिट्टा और 2 लाख 29 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ सदर थाना चंबा में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिले में सक्रिय नशा माफिया की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Next Story
null