- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal : दलाई लामा...
हिमाचल प्रदेश
Himachal : दलाई लामा की दुर्लभ पेंटिंग 1.52 करोड़ रुपये में बिकी
Sarita
7 Jun 2025 8:26 AM IST

x
Himachal : लंदन शहर के प्रसिद्ध ऑक्शन हाऊस बोनहम में 5 जून को हुई एक प्रतिष्ठित नीलामी में भारतीय चित्रकार कृष्णा कंवल द्वारा निर्मित 14वें दलाईलामा की एक दुर्लभ पेंटिंग 1.52 करोड़ रुपए में नीलाम हुई। यह चित्र ब्रिटिश अधिकारी सर बेसिल गोल्ड के संग्रह का हिस्सा था और इसमें 22 फरवरी 1940 को ल्हासा में घटित एक ऐतिहासिक क्षण को दर्शाया गया है-जब मात्र 4 वर्षीय तेनजिन ग्यात्सो को तिब्बत के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता के रूप में मान्यता दी गई थी। यह पेंटिंग 40 वाटर कलर्स की एक श्रृंखला का भाग है, जिसमें तिब्बती दरबार, सांस्कृतिक जीवन और प्रमुख हस्तियों की झलक देखने को मिलती है। इस पूरी श्रृंखला की कलाकृतियां कुल 4.57 करोड़ रुपए में बिकीं।
इस नीलामी में सर बेसिल गोल्ड का निजी फोटोग्राफिक संग्रह भी प्रस्तुत किया गया था, जिसमें 1936-37 में ल्हासा में ब्रिटिश मिशन के दौरान ली गई 1,500 से अधिक दुर्लभ तस्वीरें शामिल थीं। इन्हें सात अलग-अलग एलबमों में सहेजा गया था और यह संग्रह 57 लाख रुपए में बिका। इसके अतिरिक्त, नीलामी में तिब्बती पांडुलिपियों और दुर्लभ पुस्तकों को भी शामिल किया गया। विशेष रूप से सर बेसिल की वर्ष 1941 की एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट, जो 14वें दलाईलामा की मान्यता और सिंहासन ग्रहण पर आधारित थी, अंग्रेजी और तिब्बती दोनों भाषाओं में होने के कारण संग्रहणीय मानी गई और 14 लाख रुपए में नीलाम हुई।
TagsHimachalदुर्लभपेंटिंग 1.52 करोड़बिकीHimachalRarePainting sold for Rs 1.52 croreजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





