- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: बस...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: बस स्टाप पर 60 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
Sarita
23 Dec 2025 6:20 AM IST

x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पैशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फोरलेन के कैंचीमोड़ में एक युवक से 60 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की टीम कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कैंची मोड़ के समीप करमाला नामक स्थान पर गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने करमाला बस स्टैंड में एक युवक को बैठे हुए देखा।
युवक ने पुलिस को देखकर कोई वस्तु फैंकी। टीम ने जब उसे चैक किया तो यह 60 ग्राम चिट्टा निकला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणवीर सिंह (22) पुत्र जोगिंदर सिंह गांव कुलाड़ी तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। बिलासपुर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को स्वारघाट पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।
TagsHimachal Pradeshबस स्टापचिट्टेयुवकगिरफ्तारHimachal Pradeshbus stopheroinyoung manarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





