- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
Sarita
9 Feb 2026 10:47 AM IST

x
Himachal Pradesh: वन मंडल पांवटा साहिब के माजरा रेंज की सतीवाला बीट में एक बार फिर जंगली हाथियों की मौजूदगी ने वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। रिजर्व फाेरैस्ट मस्तअली (सी-1 और सी-2) क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों के साक्ष्य मिले हैं। इस दौरान हाथियों ने क्षेत्र में कई छोटे पेड़ों को नुक्सान पहुंचाया है। हाथियों की सूचना मिलते ही पांवटा साहिब के डीएफओ वेद प्रकाश शर्मा, एसीएफ आदित्य शर्मा और आरओ सचिन शर्मा सहित वन विभाग की टीम ने मौके का दौरा किया। जमीन पर मिले पदचिन्हों के आधार पर विभाग का अनुमान है कि यह झुंड 3 से 4 जंगली हाथियों का हो सकता है।
वन विभाग के अनुसार, हाथियों ने रात के समय मस्तअली क्षेत्र में रुकने के बाद अब कोठेवाली की ओर प्रस्थान किया है। कोठेवाली से आगे सिंबलवाड़ा नेशनल पार्क का क्षेत्र शुरू होता है, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि हाथियों का यह झुंड नैशनल पार्क के गहरे जंगलों की ओर बढ़ सकता है। जंगली हाथियों की दस्तक को देखते हुए वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। डीएफओ वेद प्रकाश शर्मा ने आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और रात के समय बाहर निकलने से बचें। उन्होंने हिदायत दी है कि हाथियों की मौजूदगी दिखने पर खुद कोई जोखिम न उठाएं और तुरंत विभाग को सूचित करें ताकि किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि को टाला जा सके।
TagsHimachal Pradeshजंगली हाथियोंदस्तकवन विभागअलर्ट Himachal Pradeshwild elephantsknockforest departmentalert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





