छत्तीसगढ़

PM मोदी के लिए खुरमी-ठेठरी लेकर पहुंचे थे CG स्टूडेंट, ParikshaPeCharcha26 Episode 2 देखिए

Nil dhankar
9 Feb 2026 10:20 AM IST
PM मोदी के लिए खुरमी-ठेठरी लेकर पहुंचे थे CG स्टूडेंट, ParikshaPeCharcha26 Episode 2  देखिए
x

रायपुर। 'परीक्षा पे चर्चा 2026' का दूसरा एपिसोड शुरू हो गया है. इस एपिसोड का प्रसारण दूरदर्शन के चैनलों के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी किया जा रहा है. इसके अलावा ऑल इंडिया रेडियो पर भी इसे सुना जा सकता है.

पहला एपिसोड 6 फरवरी को टेलीकास्ट हुआ था. इस सत्र में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों के कई सवालों के जवाब दिए थे. वहीं दूसरे सत्र में भारत के छात्रों को एक साथ लाया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों से बातचीत कर रहे हैं. इस सत्र में छात्र पीएम मोदी से कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं.

आज जारी वीडियो को नवा रायपुर में शूट किया गया है, बीते दिनों पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर आये थे, नवा रायपुर में DG /IG कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी. इस दौरान पीएम मोदी ने होनहार बच्चों के साथ परीक्षा पे चर्चा की थी. पीएम मोदी के लिए छत्तीसगढ़ व्यंजन लेकर एक स्टूडेंट्स पहुंचे थे. मोदी ने बड़े आत्मीय भाव से सभी को अपने हाथों से खिलाए.


Next Story
null