हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: अज्ञात युवक ने लगाए विवादित नारे,लोगो में दहशत

Sarita
24 March 2025 7:08 AM IST
Himachal Pradesh: अज्ञात युवक ने लगाए विवादित नारे,लोगो में  दहशत
x
Himachal Pradesh: सुंदरनगर में राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में शनिवार रात को पहली सांस्कृतिक संध्या समाप्त होने के बाद शहर की सड़कों पर कुछ युवकों के समूह द्वारा खुलेआम विवादित नारे लगाने का मामला सामने आया है। युवकों ने उपमंडल के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र भोजपुर बाजार से लेकर बस स्टैंड तक रात साढ़े दस बजे तक नारेबाजी की, जिससे लोगों में रात को डर का माहौल रहा।
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि वीडियो की पुष्टि की जा रही है। जो भी इसमें शामिल होगा, उसके खिलाफ कानून व नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रदेश सरकार व स्थानीय प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
Next Story