- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: परवाणू टोल बैरियर पर अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़, पुलिस कर रही जांच
Sarita
6 March 2025 10:23 AM IST

x
Himachal Pradesh: परवाणू थाना के अंतर्गत सुनील की शिकायत पर परवाणू टोल बैरियर पर मारपीट व तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार आधी रात को 2 गाड़ियां टिपरा बाईपास स्थित टोल बैरियर पर आईं। दोनों गाड़ियों में सवार लोगों ने पर्ची न काटने को लेकर बहसबाजी व गाली-गलौज शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने बूम बैरियर खोलकर एक तरफ रख दिया और सभी अपनी गाड़ियों में बैठकर सोलन की तरफ चले गए।
कुछ देर बाद ये लोग सोलन से वापस चंडीगढ़ जाने वाली लेन पर आ गए और टोल बैरियर के साथ अपनी गाड़ियां खड़ी कर दीं। इसके बाद उन्होंने टोल कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी और टोल बूथ पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे टोल बूथ का शीशा टूट गया और कंप्यूटर व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद वे लोग दोनों गाड़ियों में बैठकर चंडीगढ़ की तरफ चले गए। एएसपी सोलन राज कुमार ने बताया कि आरोपियों की गाड़ियों की पहचान कर ली गई है और आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
TagsHimachal Pradeshटोल बैरियरअज्ञाततोड़फोड़पुलिसजांचHimachal Pradeshtoll barrierunknownvandalismpoliceinvestigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





