हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: ट्रेलर से टकराने के बाद ट्रक सड़क पर पलटा, चालक घायल

Sarita
28 April 2025 12:15 PM IST
Himachal Pradesh:  ट्रेलर से टकराने के बाद ट्रक सड़क पर पलटा, चालक घायल
x
Himachal Pradesh : बिलासपुर जिले के एम्स कोठीपुरा के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। संगीर्थी के पास क्लिंकर (सीमेंट जैसा पदार्थ) से भरा मल्टीएक्सल ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक पहले एक ट्राले से टकराया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इस हादसे की वजह से इलाके में यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
कुछ देर पहले पुलिस और प्रशासन की मदद से छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल कर दिया गया है। शिमला की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
Next Story