हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: खाई में गिरने से पर्यटक घायल

Sarita
8 March 2025 6:27 AM IST
Himachal Pradesh: पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत त्रिउंड ट्रैक के रास्ते में एक विदेशी पर्यटक खाई में गिरकर घायल हो गया है। इस घायल पर्यटक को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला लाया गया। जहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार यूनाइटेड किंगडम से दो विदेशी पर्यटक ट्रैकिंग के लिए त्रिउंड की ओर जा रहे थे। इनमें से एक पर्यटक किरन डोनाघी एडवर्ड (30) रास्ते में खाई में गिर गया।
इस मामले की सूचना पुलिस थाना मैक्लोडगंज को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। जहां कड़ी मशक्कत के बाद इस विदेशी पर्यटक को रेस्क्यू कर धर्मशाला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल पर्यटक को टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है। मामले की पुष्टि पुलिस जिला कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।
Next Story