- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh :...

x
Himachal Pradesh : हमीरपुर शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती करते हुए सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। अवैध रूप से मॉडिफाई की गई ऑल्टो कार पर पुलिस ने एक लाख रुपये का चालान काटा है। यह कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। सदर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने गांधी चौक पर एक ऑल्टो कार को रोका।
जांच में पाया गया कि वाहन चालक ने नियमों के विपरीत अपनी ऑल्टो गाड़ी के टायरों समेत कुछ अन्य अवैध मोडिफिकेशन करवाई थी। यह सभी बदलाव मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन पाए गए। वाहन मॉडिफिकेशन से न केवल सड़क सुरक्षा को खतरा होता है, बल्कि इससे ध्वनि और प्रदूषण भी बढ़ता है। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
TagsHimachal Pradeshयातायात नियमोंसख्तीHimachal Pradeshtraffic rulesstrictness जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





