- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: शादी...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: शादी के जश्न में हर्ष फायरिंग के दाैरान नाबालिग लड़की को लगी गोली
Sarita
26 Jan 2026 8:25 AM IST

x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अंतर्गत आते नालागढ़ के बोदला गांव में एक विवाह समारोह के दौरान लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां जागो उत्सव के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने एक नाबालिग युवती को अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बोदला गांव में 24 जनवरी को एक विवाह समारोह और जागो उत्सव का आयोजन किया जा रहा था। नाच-गाने और जश्न के माहौल के बीच गांव के ही निवासी बलवीर सिंह पुत्र करम चंद ने अपनी पिस्टल से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक गोली वहां मौजूद नाबालिग युवती प्रभजोत कौर की टांग में जा लगी। लहूलुहान हालत में लड़की को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसका उपचार जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बलवीर सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 115(2) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से तफ्तीश कर रही है कि फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार लाइसैंसी था या अवैध। वहीं पुलिस समारोह के आयोजकों से भी पूछताछ कर रही है कि सार्वजनिक स्थल पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी कैसे हुई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उत्सवों में हथियारों का प्रदर्शन और हवाई फायरिंग न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि यह किसी की जान के लिए घातक साबित हो सकती है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
TagsHimachal Pradeshशादीहर्ष फायरिंगनाबालिगगोलीHimachal Pradeshweddingcelebratory firingminorgunshot जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





