- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh :टब...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh :टब में रखे गर्म पानी में गिरने से चार साल के बच्चे की मौत
Sarita
5 Feb 2026 10:10 AM IST

x
Himachal Pradesh : सलूणी उपमंडल के आडपा गांव में कपड़े धाेने के लिए टब में रखे गर्म पानी में गिरने से झुलसे चार साल के बच्चे ने आखिर दम तोड़ दिया। घटना 21 जनवरी की है। झुलसे आरव पुत्र सुभाष कुमार को किहार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां मंगलवार को उसकी माैत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को सुभाष कुमार की पत्नी ने कपड़े धोने के लिए टब में गर्म पानी भरा था। इसी दौरान बच्चा खेलते हुए टब में गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत किहार अस्पताल ले जाया गया। किहार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।पीजीआई में उपचार के दौरान बच्चे की हालत लगातार नाजुक बनी रही और मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों के बयान पर के आधार पर मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। सुभाष खेतीबाड़ी करते हैं। बेटे की माैत पर उनके सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
TagsHimachal Pradeshटबगर्म पानीबच्चेमौतHimachal Pradeshtubhot waterchilddeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





