- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: श्री...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: श्री नैना देवी शक्तिपीठ में गुप्त नवरात्रि में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Sarita
20 Jan 2026 6:20 AM IST

x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों पर सोमवार से माता जी के माघ मास के शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रि शुरू हो गए। सुबह की आरती और पूजा-अर्चना के साथ माता श्री नयना देवी जी के दरबार में गुप्त नवरात्रे शुरू हुए। पूरे वर्ष में 4 नवरात्र मनाए जाते हैं जिनमें 2 गुप्त नवरात्र शामिल हैं। आषाढ़ मास और माघ मास के गुप्त नवरात्रे और चैत्र मास और आश्विन मास के नवरात्रों को श्रद्धालु मनाते हैं।
इन गुप्त नवरात्रों में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। जबकि प्रशासन और मंदिर न्यास ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। पुजारी नीलम शर्मा ने बताया कि माता जी के गुप्त नवरात्रों का भी विशेष महत्व है। गुप्त नवरात्रों में भी काफी संख्या में श्रद्धालु माताजी के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं और माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
TagsHimachal Pradeshश्री नैना देवी शक्तिपीठगुप्त नवरात्रिश्रद्धासैलाबHimachal PradeshShri Naina Devi ShaktipeethSecret NavratriShraddhaFlood जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





