- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh:पोल्ट्री फार्म में लगी आग, डेढ़ लाख का नुक्सान
Sarita
29 Jan 2026 6:19 AM IST

x
Himachal Pradesh: पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत गांव भल्लू में बीती रात एक पोल्ट्री फार्म में अचानक आग लगने से फार्म पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पोल्ट्री फार्म के मालिक लखबीर सिंह पटियाल ने बताया कि बीती रात करीब 3 बजे उनके पालतू कुत्ते के जोर-जोर से भौंकने पर उनकी नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो उनके पोल्ट्री फार्म में आग लगी हुई थी और आग तेजी से फैल चुकी थी। उन्होंने तुरंत लोगों को इसकी सूचना दी। कई लोग मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक फार्म का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।
लखबीर सिंह पटियाल ने बताया कि सौभाग्यवश उन्होंने कुछ दिन पहले ही करीब 4 हजार चूजों को बेच दिया था, जिस कारण बड़ा नुक्सान होने से बचाव हो गया। इसके बावजूद आगजनी की घटना में पोल्ट्री फार्म का ढांचा, उपकरण व अन्य सामान जलकर राख हो गया, जिससे लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस थाना तलाई की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने आगजनी की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
TagsHimachal Pradeshपोल्ट्री फार्मआगpoultry farmfire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





