- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: रिहायशी इमारत में लगी आग, संपत्ति नुकसान
Sarita
2 Jan 2026 12:50 PM IST

x
Himachal Pradesh: पहाड़ों की शांत सुबह अचानक उस वक्त चीखों और धुएं के गुबार में बदल गई, जब नालिंग-2 गांव में एक रिहायशी मकान आग की लपटों से घिर गया। यह हादसा सिर्फ एक संपत्ति का नुकसान नहीं था, बल्कि एक पल की देरी किसी की जान पर भारी पड़ सकती थी। जिस वक्त मकान धू-धू कर जल रहा था, घर का चिराग अंदर गहरी नींद में था, जिसे ग्रामीणों ने अदम्य साहस दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाला।शुक्रवार की सुबह करीब 6:45 बजे जब गांव जागने की तैयारी कर रहा था, तभी बुधराम के दो मंजिला काष्ठकुणी शैली के घर से आग की लपटें उठने लगीं।
लकड़ी का ढांचा होने के कारण आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप धारण कर लिया। ऊपरी मंजिल से उठती लपटों को देख ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े।हादसे के समय घर के निचले हिस्से में बुधराम का बेटा सुभाष सोया हुआ था, जिसे ऊपर मचे तांडव की भनक तक नहीं थी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बंद दरवाजे को तोड़ा और सुभाष को नींद से जगाकर बाहर निकाला। यदि ग्रामीण सही समय पर सक्रिय न होते, तो एक बड़ा जानी नुकसान हो सकता था।
TagsHimachal Pradeshइमारतआगसंपत्तिनुकसान Himachal PradeshBuildingFirePropertyDamage जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





