- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: वोल्वो बस और कार के बीच भीषण टक्कर, 2 युवकों की मौत
Sarita
15 Dec 2024 11:39 AM IST

x
Himachal Pradesh: गग्गल थाना के तहत इच्छी के पास एक वोल्वो बस और कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार 3 लोगों में से 2 की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार देर रात उस समय हुआ जब बस धर्मशाला से दिल्ली जा रही थी और कार मटौर से गग्गल जा रही थी। इस दौरान कार चालक विपरीत दिशा में चला गया और बस से टकरा गया। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के दौरान कार चकनाचूर हो गई।
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद तीनों कार सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा गया, लेकिन टांडा में 2 युवकों की मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार मृतकों की पहचान ध्रुव कुमार निवासी ढुग्यारी और पंकज निवासी जसोर के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 28 साल बताई जा रही है, जबकि तीसरा घायल युवक मुकेश कुमार नगरोटा बगवां उपमंडल के तहत रौणखर का रहने वाला है और उसका टांडा में उपचार चल रहा है।
TagsHimachal Pradeshवोल्वो बसकारटक्कर2 मौतHimachal PradeshVolvo buscarcollision2 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





