छत्तीसगढ़

बस्ती में घुसा हाथी, रातभर मचाया उत्पात

Nil dhankar
15 Dec 2024 10:44 AM IST
बस्ती में घुसा हाथी, रातभर मचाया उत्पात
x
छग

रायगढ़। रायगढ़ वन मंडल में शुक्रवार की रात एक हाथी संबलपुरी बस्ती में पहुंच गया। इस हाथी ने किसान के खलियान में रखा 3 बोरी धान सफाचट कर दिया। जिसका वीडियो भी आज सामने आया है। जिसमें बड़े ही मजे से हाथी धान खाता नजर रहा है।

ओडिशा की सीमा को पार कर हाथी जामंगा कुकुर्दा होते हुए संबलपुरी बस्ती में पहुंचा था। गांव में रहने वाले शिव कुमार राठिया के खलियान में धान की बोरिया रखी हुई थी। जिसमें से 3 बोरी धान को उसने खा लिया। इसके अलावा गांव के रामभगत के 4 बोरी धान को हाथी ने खाया।

हाथी के मौजूदगी की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी, तो उन्होंने मामले की सूचना वन अमला को दी। जिसके बाद वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों ने किसी भी प्रकार से उसके साथ छेड़छाड़ करने मना कर दिया गया। रात में करीब साढ़े 10 बजे हाथी यहां से धान खा कर जंगल के रास्ते वह जुनवानी की ओर चले गया।

Next Story