- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: गश्त के दौरान वन मित्र पर जानलेवा हमला
Sarita
26 Feb 2026 12:37 PM IST
Himachal Pradesh: चंबा जिले के चुराह वनमंडल के अंतर्गत आने वाली खैरना बीट में ड्यूटी पर तैनात एक वन मित्र पर कुछ लोगों द्वारा बर्बरतापूर्वक हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वन मित्र को डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना 24 फरवरी की है। पीड़ित वन मित्र ओम प्रकाश (25), जो सागवाड़ी का निवासी है, अपने साथी वन रक्षक सतीश कुमार के साथ नियमित गश्त पर था। जब वे खैरना गांव के समीप सड़क किनारे दुकानों के पास पहुंचे, तो अयाल की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी अचानक उनके सामने आकर रुकी। आरोप है कि गाड़ी से उतरते ही चालक और उसके एक अन्य साथी ने वन मित्र ओम प्रकाश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में ओम प्रकाश के हाथों और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं। घटनास्थल पर मौजूद वन रक्षक सतीश कुमार द्वारा बीच-बचाव किए जाने के बाद ही हमलावर वहां से फरार हुए।
हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए गाड़ी में सवार होकर सदारूनी की ओर भाग निकले। घायल वन मित्र का तीसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया गया, जिसमें चोटों की पुष्टि हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चंबा एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया, "वन मित्र पर हमले की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस थाना तीसा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस पंजीकृत किया गया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।" इस घटना के बाद से वन विभाग के कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है।
TagsHimachal Pradeshगश्तवन मित्रहमला Himachal Pradeshpatrolforest Friendattack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





