- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: नशे...

x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मालपुर गांव के युवक गुरविंदर सिंह उर्फ गिंडी की नशे के ओवरडोज से मौत हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उसके अपने दोस्त राजा ने न सिर्फ उसकी मौत की खबर छिपाई, बल्कि उसके शव को पंजाब के मोरिंडा के पास नहर में फेंक दिया। गुरविंदर के भाई अभिषेक सैनी ने बताया कि उसका भाई पिछले दिन से लापता था। उसे आखिरी बार उसके दोस्त राजा के साथ देखा गया था।
वह रात भर घर नहीं लौटा, जिससे परिवार चिंतित था। देर रात अभिषेक को व्हाट्सएप पर राजा का एक वॉयस मैसेज मिला, जिसमें उसने कबूल किया कि गुरविंदर की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है। डर के कारण उसने शव को मोरिंडा में नहर में फेंक दिया और गुरविंदर की कार लेकर जालंधर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने गुरुवार दोपहर मोरिंडा के पास नहर से शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। बद्दी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गुरविंदर ने किस तरह का नशा किया था और उसके दोस्त राजा की इस घटना में कितनी संलिप्तता है। हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते खतरे को लेकर यह घटना एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। खासकर चिट्टा जैसे खतरनाक नशे ने युवाओं को अपनी चपेट में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा रोष जताया है और प्रशासन से नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन नशे के सौदागर सक्रिय रहते हैं और पुलिस को उन पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से भी अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और अपना जीवन बर्बाद न करें।
TagsHimachal PradeshनशेयुवकजानHimachal Pradeshdrugyouthlifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





