- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: बाबा...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: बाबा बालकनाथ मंदिर शाहतलाई में 1 करोड़ 27 लाख का दान
Sarita
15 April 2025 11:52 AM IST

x
Himachal Pradesh: उत्तर भारत के प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक बाबा बालकनाथ मंदिर शाहतलाई में वार्षिक मेले में इस वर्ष भी श्रद्धालुओं और आस्थावानों की भारी भीड़ उमड़ी। 14 मार्च से शुरू हुए मेले में 14 अप्रैल तक रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा आया है। मंदिर न्यास के सहायक अभियंता विजय ठाकुर ने बताया कि अब तक 1 करोड़ 27 लाख 721 रुपये की नकद राशि चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में अन्य सामग्री और सेवाएं भी समर्पित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि मेले की अवधि के दौरान अब तक लगभग 40 लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर बाबा बालकनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं। बाबा बालकनाथ जी के पावन धाम शाहतलाई में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने यह साबित कर दिया कि भक्ति और आस्था की कोई सीमा नहीं होती। मंदिर में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए हैं। बाबा जी के जयकारों से गूंजता शाहतलाई का वातावरण श्रद्धालुओं की भक्ति का जीता जागता सबूत है।
TagsHimachal Pradeshबाबा बालकनाथमंदिर1 करोड़ 27 लाखदानHimachal PradeshBaba Balaknathtemple1 crore 27 lakhsdonationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





