- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: ढाबे के पास खड़ी ट्रॉली से टकराई कार , मामला दर्ज
Sarita
10 March 2025 12:33 PM IST

x
Himachal Pradesh: थाना घुमारवी के अंतर्गत भगेड़ के पास एक कार ने ढाबे के पास खड़े ट्राले को टक्कर मार दी। ट्राले को टक्कर मारने के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला चालक सुरेश कुमार निवासी ध्वाल तहसील सुंदरनगर जिला मंडी की शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि उसने शिमला-मटौर हाईवे पर भगेड़ से आगे एक ढाबे पर अपना ट्राला खड़ा किया था और वह खाना खाने चला गया।
आरोप है कि इस दौरान घुमारवी की तरफ से एक कार आई और गलत साइड से ओवरटेक करते हुए उसके ट्राले को टक्कर मार दी और कार चालक मौके से फरार हो गया। जिससे उसके ट्राले को काफी नुकसान पहुंचा है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई थाना घुमारवी पुलिस द्वारा की जा रही है।
TagsHimachal Pradeshट्रॉलीटकराईकारHimachal Pradeshtrolleycollisioncarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





