हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: एनएच पर बस और बाइक में भीषण टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत

Sarita
19 April 2025 12:04 PM IST
Himachal Pradesh:  एनएच पर बस और बाइक में भीषण टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत
x
Himachal Pradesh: मंडी-पठानकोट एनएन 154 पर एक निजी बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। उक्त हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार निजी बस पठानकोट से मनाली जा रही थी जबकि बाइक सवार नगरोटा की तरफ जा रहा था। इस दौरान मैंजा पुल से करीब 30 मीटर की दूरी पर बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के दौरान बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान 24 वर्षीय अरुण सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी अरला के रूप में की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। हादसे के दौरान एनएन पर जाम लगा हुआ था। फिलहाल हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
Next Story