- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: बोलेरो खाई में गिरी, एक महिला की मौत, तीन घायल
Sarita
15 Jun 2025 8:21 AM IST

x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पौने दस बजे सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल लड़भरोल पहुंचाया गया। डॉ. निखिल शर्मा ने सभी को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए तनु, मीना देवी और मुस्कान को सिविल अस्पताल बैजनाथ रेफर कर दिया गया।
बैजनाथ अस्पताल में उपचार के दौरान मीना देवी (36) की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। ग्राम पंचायत खुड्डी में शनिवार सुबह पानी भरने जा रहे एक परिवार की बोलेरो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतका की पहचान मीना देवी (36) पत्नी सरवन कुमार निवासी करलोन गांव खुड्डी पंचायत के रूप में हुई है। उसकी बेटी मुस्कान (18), भतीजी काजल (19) पुत्री जोगिंदर निवासी कोलंग और पुत्रवधू तनु (28) पत्नी विवेक गंभीर रूप से घायल हो गई।
TagsHimachal PradeshबोलेरोखाईमहिलामौतBoleroditchwomandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





