हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: पुलिस चौकी टीम की बड़ी कार्रवाई, 83 पेटी अवैध बीयर से भरी जीप पकड़ने में मिली सफलता

Sarita
3 May 2025 12:23 PM IST
Himachal Pradesh:   पुलिस चौकी टीम की बड़ी कार्रवाई, 83 पेटी अवैध बीयर से भरी जीप पकड़ने में मिली सफलता
x
Himachal Pradesh : मंडी जिले की पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लाई जा रही 83 पेटी बीयर से भरी जीप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई चौकी प्रभारी अनिल कटोच के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने यह बरामदगी उस समय की जब पंडोह क्षेत्र में चेक पोस्ट स्थापित की गई थी।जानकारी के अनुसार कैंची मोड़ के पास पुलिस ने चेक पोस्ट स्थापित की हुई थी। जैसे ही जीप (HP 65A-1088) चेक पोस्ट पर पहुंची तो चालक ने पुलिस को देखकर वाहन मोड़ लिया और भागने का प्रयास किया।
जीप चालक ने पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन को लिंक रोड पर भगा दिया, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण वह ज्यादा दूर नहीं भाग सका। पुलिस टीम ने पीछा करके जीप को पकड़ लिया।जब जीप की तलाशी ली गई तो उसमें कुल 83 पेटी बीयर पाई गई, जिस पर पंजाब सरकार की सील लगी हुई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह शराब पंजाब से हिमाचल प्रदेश में अवैध रूप से लाई जा रही थी। पुलिस ने मौके पर ही जीप चालक को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान अभिषेक पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव नेरन तहसील कोटली के रूप में हुई है।
मामले की पुष्टि एएसपी मंडी सागर चंद्र ने की है। उन्होंने बताया कि बरामद बीयर को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगामी कार्रवाई जारी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अवैध शराब तस्करी के पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।
Next Story